विक्रम गोखले के निधन की खबर निकली अफवाह, अब भी अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज अभिनेता

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले को लेकर हाल ही में खबरें आईं कि वह अस्पताल में भर्ती हैं. इसके बाद इनके निधन की भी खबरें आईं. लेकिन, अब उनकी बेटी ने उनके निधन की खबरों को गलत बताया है.  बता दें, विक्रम बीते 15 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है.

विक्रम गोखले की बेटी ने बताया कि अभी उनके पिता की हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर हैं. उन्होंने सभी से उनकी सलामती की दुआएं मांगने की अपील की है.

बता दें कि विक्रम गोखले पांच नवंबर से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। व्रुषाली ने बताया कि “वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। हम जब उन्हें छू रहे हैं, तब भी उनका शरीर कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है। अब डॉक्टर तय करेंगे कि आगे क्या करना है। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था तब उनकी सेहत में थोड़ा सुधार आया था, लेकिन तबीयत फिर खराब होने लगी। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याएं हैं। फिलहाल, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।”

विक्रम गोखले ने 1971 में आयी अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेता पारी शुरू की थी. उन्हें ज्यादातर संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए याद किया जाता है, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का किरदार निभाया था. इस फिल्म में लीड रोल सलमान खान ने निभाया था, जबकि अजय देवगन सहयोगी भूमिका में थे. इसके अलावा कई बॉलीवुड हिट फिल्मों में उन्होंने अहम भूमिकाएं अदा की थीं, जिनमें हे राम, तुम बिन, भूल भुलैया, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्में शामिल हैं. आखिरी बार उन्हें शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा में देखा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिल रहा पुरस्कार

Share on Social Mediaरायपुर|  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नरवा विकास कार्यक्रम के तहत कैम्पा मद अंतर्गत वनांचल स्थित नालों में काफी तादाद मेें भू-जल संरक्षण संबंधी कार्याे का तेजी से क्रियान्वयन जारी हैं. राज्य में इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ’स्कॉच अवार्ड’ के पर्यावरण श्रेणी […]

You May Like