मुश्किल में फंसी शाहरुख खान की पठान मूवी, इस मुस्लिम संगठन ने की बैन लगाने की मांग

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 30 Second

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान धीरे-धीरे और परेशानियों में घिरती जा रही है. फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज होने के बाद से ही फिल्म के बैन को लेकर लगातार मांग की जा रही है.

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी फिल्म के गाने को लेकर गंभीर आपत्ति जताई थी.

उनका कहना था कि गाने में इस्तेमाल की गई वेशभूषा आपत्तिजनक है. फिल्माया गया गाना साफ तौर पर दूषित मानसिकता को दर्शाता है. दीपिका पादुकोण पर निशाना साधते हुए नरोत्तम ने कहा कि दीपिका जेएनयू के मामले में टुकड़े टुकड़े गैंग की समर्थक भी रही हैं. मैंने फिल्म निर्माताओं से निवेदन किया है कि इस गाने में दर्शाए गए दृश्यों और वेशभूषा में बदलाव करें अन्यथा मध्य प्रदेश में इस फिल्म को अनुमति मिलेगी या नहीं हमें इस पर विचार करना पड़ेगा.

नरोत्तम मिश्रा के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के चेयरमैन औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने पठान फिल्म पर बैन की मांग की है. खुर्रम ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पठान नाम की फिल्म में मजहब ए इस्लाम के कानून और उसूलों का मजाक उड़ाया गया है. बेहूदगी और अश्लीलता दिखाई गई है. साथ ही इस्लाम को बदनाम करने की साजिश की गई है. इस सब के चलते भारत के मुसलमानों में इस फिल्म को लेकर बेहद गुस्सा है. ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी हर उस चीज का विरोध करती है जो इस्लाम की तौहीन करने के लिए किया जाता है या जिससे मुसलमानों का मजाक उड़ाया जाता है. आखिर में खुर्रम ने हिंदुस्तान के तमाम मुसलमानों और मुसलमान नौजवानों से इस फिल्म को बहिष्कृत करने की मांग की है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 जनवरी से पहले निपटा लें बैंक और पैसों से जुड़े ये काम, बदल जाएंगे नियम, होगा भारी नुकसान

Share on Social Mediaअगर आपके पास बैंक में लॉकर मौजूद है, तो आपके लिए जरूरी खबर है. 1 जनवरी 2023 से, बैंक लॉकर के ग्राहकों के लिए नियम बदलने वाले हैं. ग्राहकों को यह ध्यान रखना होगा कि उन्होंने नए लॉकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. नया एग्रीमेंट 1 […]

You May Like