Raju Shrivastava की हालत नाजुक

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक है और उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है. बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई.
डॉ. नितीश नाइक की निगरानी में श्रीवास्तव का इलाज किया जा रहा है. श्रीवास्तव के रिश्ते के भाई अशोक श्रीवास्तव ने बताया था कि हास्य कलाकार को व्यायाम करते समय दिल का दौरा पड़ा. उन्होंने कहा था, वह नियमित व्यायाम कर रहे थे और ट्रेडमिल पर दौड़ते समय, वह अचानक गिर गए. उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया. अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके भाई श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव भी दिल्ली आ गई हैं.

इससे पहले, हास्य कलाकार सुनील पाल ने बताया कि उनके मित्र श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. पाल ने मीडिया के साथ साझा किए गए वीडियो में कहा, वह अब बेहतर हैं और खतरे से बाहर हैं. उन्होंने शुभकामनाएं देने के लिए श्रीवास्तव के प्रशंसकों को धन्यवाद दिया.

राजू श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं, लेकिन वह द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए. उन्होंने मैंने प्यार किया, बाजीगर, बॉबे टू गोवा और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसी फिल्मों में अभिनय किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टिकट का झांसा देकर तीन नाबालिगों से दुष्कर्म

Share on Social Mediaनई दिल्ली. राजधानी में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीनों बच्चियां एक ही स्कूल में पढ़ती हैं और परिजनों को बिना बताए मुंबई जाने के लिए घर से निकली थीं. तीनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां इन्हें एक व्यक्ति […]

You May Like