छत्तीसगढ़ आएंगे प्रियंका गाँधी और राहुल गांधी, चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित..

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के आला नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इस कड़ी में 6 नवंबर को प्रियंका गांधी और 8 नवंबर को राहुल गांधी प्रदेश का दौरा करेंगे। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि एआईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे।

केंद्रीय नेताओं के दौरे पर सुशील आनंद ने कहा कि केंद्रीय नेताओं ने झूठ बोलने और कांग्रेस को कोसने के अलावा कुछ नहीं किया। चुनाव में जनता दो चीजें देखती हैं. कांग्रेस के 5 साल बनाम मोदी सरकार के 10 साल और रमन सरकार के 15 साल. यह बेहद हास्यास्पद और दुर्भाग्यजनक है. केंद्रीय मंत्री केंद्र की 10 साल की उपलब्धियों को दिखाने का साहस नहीं कर पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नक्सलियों का उत्पात जारी,चुनाव बहिष्कार के एलान के साथ जलाईं गाड़ियां...

Share on Social Mediaन्यूज डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले जिले में नक्सलियों का उत्पात जारी है. कोंटा थाना क्षेत्र के बंडा के पास नक्सलियों ने वाहनों में आग लगा दी है. यह घटना गुरुवार देर शाम की है, जब दो टाटा मैजिक वाहनों को आग के हवाले कर […]