नाबालिग की चाकू घोपकर हत्या

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 25 Second

नई दिल्ली. नांगलोई इलाके में मामूली कहासुनी के बाद एक किशोर की दो नाबालिगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल किशोर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर दोनों नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय अनस उर्फ चीची परिवार के साथ प्रेम नगर झुग्गी बस्ती में रहता था. बुधवार रात करीब दस बजे सूचना मिली कि नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास एक लड़के को चाकू मार दिया गया है. पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. पता चला कि घायल को उपचार के लिए मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी स्मारक अस्पताल में ले जाया गया है. एक टीम घटनास्थल पर जांच में जुट गई, जबकि दूसरी टीम अस्पताल पहुंची. जहां डॉक्टरों ने घायल किशोर को मृत घोषित कर दिया.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल जीवन मिशन: राज्य में 23.84 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन

Share on Social Mediaरायपुर. राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है. प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अब तक 23 लाख 84 हजार 590 घरेलू […]

You May Like