नाबालिग पहलवान के पिता ने कहा ‘बृजभूषण सिंह ने बेटी का यौन शोषण नहीं किया’

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 34 Second

नई दिल्ली .  भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों के मामले में नया मोड़ आ गया है. दिल्ली पुलिस में बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली नाबालिग महिला पहलवान के पिता ने कहा है कि उन्होंने और उनकी बेटी ने बृजभूषण पर कुछ गलत आरोप लगाए थे. कुश्ती महासंघ अध्यक्ष ने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न नहीं किया है.

बीती पांच जून को महिला पहलवान के पिता ने नई दिल्ली में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने नया बयान दर्ज कराया है. नाबालिग पहलवान के पिता ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने कोर्ट में बयान बदला है, पर केस वापस नहीं लिया है. पिता ने कहा, जिस समय पहलवानों ने धरना शुरू किया था और बताया कि बृजभूषण पहलवानों के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार करते हैं तो मैंने भी सोचा कि मेरी बेटी के साथ भेदभाव हुआ था. कुश्ती फेडरेशन ने भेदभाव किया था, इसलिए गुस्से के कारण हमने दो-तीन चीजें जोड़ दी थीं. क्योंकि, बेटी बीते साल एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल का मैच हार गई थी. अब मैंने किसी डर या दबाव में बयान नहीं बदला है.

इससे पहले दावा किया जा रहा था कि जिस नाबालिग पहलवान के पिता के बयान के आधार पर बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो केस दर्ज हुआ था, उन्होंने शिकायत वापस ले ली है. इस बीच, मंगलवार को पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बैठक कर लंबी चर्चा की है. सरकार ने आंदोलन कर रहे पहलवानों से भाजपा सांसद के खिलाफ पुलिस जांच 15 जून तक पूरी होने तक इंतजार करने को कहा है. इस पर वे एक हफ्ते के लिए विरोध प्रदर्शन स्थगित करने पर राजी हो गए.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर ,यहाँ करे आवदेन….

Share on Social Mediaबीजापुर: बेरोज़गार युवाओं के लिए रोज़गार पाने का सुनहरा अवसर। आवेदक अपना आवदेन 13.06.202 तक जमा कर सकते है। बता दे की जिले में डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जिनके लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सहायक ग्रेड-03 और डाटा एंट्री […]

You May Like