दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को इलाज के लिए मिली 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 36 Second

नई दिल्ली . सुप्रीम कोर्ट ने धनशोधन के एक मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को चिकित्सा आधार पर 11 जुलाई तक अंतरिम जमानत दे दी. न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने शुक्रवार को जैन को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी और उनसे 10 जुलाई तक चिकित्सा रिकॉर्ड पेश करने को कहा.

ईडी की तरफ से किया गया विरोध

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लिए पेश एडिशनल सॉलिसीटर जनरल एस वी राजू ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि जैन की बीमारी पहले से है. उनका वजन धार्मिक कारणों से किए जा रहे उपवास के चलते कम हुआ है. राजू ने एम्स या राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टरों से जैन के स्वास्थ्य जांच की मांग की.

जस्टिस जे के माहेश्वरी और पी एस नरसिम्हा की अवकाशकालीन बेंच ने थोड़ी देर की सुनवाई के बाद मानवीय आधार पर जैन को 11 जुलाई तक अंतरिम जमानत दे दी. जजों ने कहा कि उनके इलाज का ब्यौरा सुप्रीम कोर्ट में जमा करवाया जाए. स्वतंत्र डॉक्टरों की टीम से स्वास्थ्य जांच पर 10 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में विचार किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराएं, हमें दस्तावेज दिखाएं

सुप्रीम कोर्ट ने जैने को अपनी पसंद के निजी अस्पताल में इलाज कराने की छूट दी है. साथ ही कोर्ट ने जैन को इलाज से संबंधित दस्तावेज उनको दिखाने के लिए कहा है. कोर्ट ने कहा कि बाहर रहकर जैन किसी भी गवाह को प्रभावित नहीं करेंगे. अदालत की इजाजत के बगैर वह दिल्ली से बाहर नहीं जाएंगे. बेल के दौरान जो भी इलाज किया जा रहा है, उसके दस्तावेज अदालत के सामने पेश करने होंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को दी खुशखबरी, कहा..बस 14545 डॉयल करिये और घर पहुंचेगा मितान

Share on Social Mediaराशन कार्ड बनवाने के लिये नगरीय निकायों के चक्कर काटना अब बीते जमाने की बात हो गयी है. राशन कार्ड पात्र हितग्राहियों को अब घर बैठ ही मिलेगा. शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राशन कार्ड को मितान योजना में शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री […]

You May Like