मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत आठ मई तक बढ़ाई

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

नई दिल्ली. कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत अवधि अदालत ने शनिवार को आठ मई तक बढ़ा दी है. सिसोदिया को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया था.

सिसोदिया ने अदालत परिसर से बाहर आते हुए मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम को नहीं रोक पाएंगे. जितनी मर्जी साजिश कर लें. ज्ञात रहे कि अदालत ने शुक्रवार को सिसोदिया की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी थी. अदालत ने जमानत याचिका नामंजूर करते हुए कहा था कि साक्ष्य प्रथम दृष्टया अपराध में किस हद तक सिसोदिया की संलिप्तता है, इस ओर इशारा कर रहे हैं. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को नौ मार्च को गिरफ्तार किया था. सिसोदिया को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (जीएनसीटीडी) की आबकारी नीति बनाने और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल दोनों मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वालमार्ट और फ्लिपकार्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share on Social Mediaगाजियाबाद. ई-कॉमर्स साइट पर अश्लील किताबें बेचने के आरोप में वालमार्ट, फ्लिपकार्ट कंपनी और इनके निदेशकों समेत दो प्रकाशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर एडवोकेट गौरव शर्मा की तरफ से मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट […]

You May Like