रेटिंग एजेंसियों ने अडानी समूह पर भरोसा जताया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 52 Second

नई दिल्ली. अडानी शेयर प्रकरण में रेटिंग एजेंसियों ने शुक्रवार को अपना पक्ष रखा. जहां मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने आगाह किया कि अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट की वजह से पूंजी जुटाने की समूह की क्षमता प्रभावित हो सकती है. वहीं, एक अन्य रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा कि अभी समूह की रेटिंग प्रभावित नहीं होगी.
उधर, टोटल एनर्जीज ने अडानी की दो कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को लेकर कहा कि समूह के शेयरों में भारी गिरावट के बीच उसने अपनी हिस्सेदारी को लेकर कोई पुनर्मूल्यांकन नहीं किया है. अडानी टोटल गैस में फ्रांसीसी कंपनी की 37.4 हिस्सेदारी है जबकि अडाणी ग्रीन एनर्जी में उसकी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है. बैंक बोले, निवेश सुरक्षित भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि अडानी की कंपनियों को उसने करीब 27,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है जो कुल ऋणों का सिर्फ 0.88 प्रतिशत है. जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने भी कहा है कि उसका कर्ज सुरक्षित है और निवेशकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.
हिंडनबर्ग के खिलाफ जनहित याचिका उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर हिंडनबर्ग रिसर्च के नाथन एंडरसन और भारत तथा अमेरिका में उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहाड़ी पर बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले रास्ते में दिखा तेंदुआ

Share on Social Mediaडोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ी में तेंदुए ने दस्तक दी. शुक्रवार को पहट के 4 बजे तेंदुआ को उपर पहाड़ी स्थित सीढ़ियों में विचरण करते देखा गया. तेंदुए की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मंदिर पहाड़ी में तेंदुए की धमक से मंदिर ट्रस्ट समिति […]

You May Like