गणतंत्र दिवस से पहले स्पेशल सेल ने अवैध हथियार बनाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली .  राजधानी में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से काफी मात्र में अवैध हथियार और हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गई है.

पुलिस ने बताया कि नावेद राणा और सलीम को स्पेशल सेल ने पकड़ा है. नावेद राणा हथियार तस्कर है. उसके कब्जे से पुलिस ने 10 पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किए, जबकि सलीम हथियार निर्माता है. सलीम के पास से 24 पिस्टल और 6 अर्धविकसित हथियार व अन्य सामग्री बरामद किए हैं. पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद हथियार की खेप कुख्यात गैंगस्टर गोगी गिरोह के एक सदस्य को पहुंचानी थी.

13 जनवरी से चल रहा स्पेशल सेल का ऑपरेशन स्पेशल सेल के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक गणतंत्र दिवस के दौरान किसी तरह कोई गड़बड़ी न हो, इसे देखते हुए पुलिस टीम लगातार संदिग्धों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रही है. इस क्रम में राजधानी के नरेला इलाके में छापेमारी कर शामली के रहने वाले नावेद राणा को गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी दे सकते हैं इस्तीफा

Share on Social Mediaमुंबई . महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. राज्यपाल ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पद छोड़ने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन का बाकी समय पढ़ने-लिखने समेत अन्य गतिविधियों में […]

You May Like