रेलवे की एक कप चाय की कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश!

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 2 Second

दिल्ली. जब आप किसी सामान्य जगह पर चाय पीते हैं तो उसका खर्च अधिकतर 10-20 रुपये ही आता है. लेकिन अगर आपको पता चले कि आप चाय की कीमत आपकी सोच से 6-7 गुना ज्यादा है तब आप क्या करेंगे. हाल ही में एक शख्स को एक कप चाय के लिए 70 रुपये चुकाने पड़े. यह कोई महंगे रेस्त्रां की चाय नहीं बल्कि भारतीय रेलवे की महंगी चाय थी.

20 की चाय पर 50 रुपये एक्स्ट्रा?

बता दें कि रेल यात्रा के दौरान एक शख्स ने जब ट्रेन में चाय खरीदी तो उसे 20 रुपये के कप पर 50 रुपये का सर्विस चार्ज चुकाना पड़ा. रेलवे की इस ‘हाई फाई’ सर्विस के सबूत के तौर पर उस शख्स ने सोशल मीडिया पर उस चाय का बिल शेयर किया, जो अब वायरल हो चुका है. हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी वजह बताई है.

क्या है मामला?

दरअसल दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली भोपाल शताब्दी ट्रेन में एक यात्री सफर कर रहे थे. ट्विटर पर उन्होंने एक कप चाय के दो टैक्स इन्वॉयस अपने शेयर किए. साथ में वो लिखते हैं कि 20 रुपये की चाय पर 50 रुपये का GST. कुल मिलाकर 70 रुपये की एक चाय. है न कमाल की लूट?. 

रेलवे पर लगाए गंभीर आरोप

साथ ही उन्होंने रेलवे पर आरोप लगाते हुए लिखा कि ऐसी कई शिकायतें की जाती हैं लेकिन ट्रेनों में कैटरिंग सर्विस देने वाली IRCTC और रेलवे मंत्रालय के कान पर जूं नहीं रेंगती और इसकी आड़ में ‘प्राइवेट प्लेयर्स’ लूट मचा रहे हैं.

अपने हिसाब से ठीक है रेलवे!

यात्री के उस ट्वीट के वायरल होने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि ग्राहक से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला गया है. अधिकारियों ने बताया कि जब कोई यात्री राजधानी या शताब्दी जैसी ट्रेनों में रिजर्वेशन करवाते वक्त मील बुक नहीं करता तो सफर के दौरान चाय-कॉफी या भोजन मंगवाने पर 50 रुपये बतौर सर्विस चार्ज चुकाने पड़ते हैं. भले ही उसने एक कप चाय ही क्यों न मंगवाई हो. रेलवे के मुताबिक, इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने 2018 में एक आदेश भी जारी किया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

Share on Social Mediaरायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। श्री बघेल ने आज यहां रथयात्रा की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा […]

You May Like