शादी के बाद भी पत्नी का था अफेयर, इधर पति को हुई भनक, फिर…

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 21 Second

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ। यहां एक युवती का शादी के बाद भी किसी और शख्स के साथ लव अफेयर चल रहा था। लेकिन इस बात की भनक उसके पति को हो गई। फिर क्या था पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला दिल्ली के कालकाजी इलाके का है। जहां शुक्रवार को एक घर से मिली 37 साल के अर्जुन घोष की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शादी-शुदा युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के संग मिलकर की थी। स्थानीय थाने के एसएचओ बलबीर सिंह के मुताबिक, अर्जुन घोष की पत्नी सोनाली घोष के मोहन नाम के शख्स से प्रेम संबंध थे। इस बारे में पति अर्जुन को पर चल गया था। इसी बात को लेकर अर्जुन घोष का पत्नी सोनाली से आए दिन झगड़ा होता रहता था।

इसी बीच शुक्रवार को दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर धारदार हथियार से पति अर्जुन की गला रेतकर हत्या कर दी। शातिर पत्नी ने इस गुत्थी को उलझाने ने लिए पूरी साजिश रची और सुबह तड़के ही घर से निकल गई। और जब वो शुक्रवार दोपहर घर पहुंची तो पुलिस को कॉल किया। महिला ने बताया कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो, शक की सुई पत्नी की ओर घूमी, जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और दिल दहला देने वाली कहानी सामने आ गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

90 फीट ऊंचा टावर गिरा, जानें वजह

Share on Social Mediaबिलासपुर में शुक्रवार देर शाम आंधी-तूफान से 90 फीट ऊंचा अति उच्चदाब (EHT) टावर गिरने से 70 गांव में बिजली आपूर्ति ठप रही। शनिवार सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी में कोटा, बेलगहना, केंदा, टेंगनमाड़ा सब स्टेशन में आने वाले ग्रामीण बिजली बंद होने के कारण […]

You May Like