रिश्तेदार बनकर आया, पानी मांगा, जेवरात लेकर फरार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बालोद. रनचिरई थाना अंतर्गत ग्राम मोखा में अज्ञात व्यक्ति ने अपने आपको एक महिला का रिश्तेदार बताकर पानी मांगा. महिला पानी लाने गई तो अज्ञात व्यक्ति ने रैक पर रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया.

प्रार्थी महिला परमेश्वरी साहू ने बताया कि 18 दिसंबर को मैं घर में थी. दोपहर 3.30 से 4 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल में आया. स्वयं के मेरा रिश्तेदार बताकर बातचीत की. फिर पानी मांगा. मैं घर के अंदर गई तो जेवरात लेकर फरार हो गया. सोने का एक जोड़ी झुमका, एक नग टॉप्स, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, सोने का गेहूं दाना 6 नग, एक सोने का लॉकेट एवं नगदी रकम 2500 रुपए कुल कीमती 25 हजार रुपए चोरी हो गया. पुलिस ने धारा 380, 454 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन आज, चर्चा के दौरान सत्र हंगामेदार होने के आसार

Share on Social Mediaविधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन आज, राज्यपाल के अभिभाषण के कृतज्ञता प्रस्ताव पर होगी चर्चा छत्तीसगढ़ 21 December, 2023Manish DeskLeave A CommentOn विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन आज, राज्यपाल के अभिभाषण के कृतज्ञता प्रस्ताव पर होगी चर्चा प्रमोद मिश्रा रायपुर: विधानसभा के शीतकालीन […]

You May Like