भीड़ ने बकरी चोर समझकर 3 सिख बच्चों को जमकर पीटा, इलाज के दौरान 1 की मौत….

Share on Social Media

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के परभणी इलाके के उखलाद गांव से खबर निकल कर सामने आ रही है। जहाँ मॉब लिंचिंग की कथित घटना में लोगों के एक समूह द्वारा तीन सिख समुदाय के बच्चों को बुरी तरह पीटा।पिटाई के बाद एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भीड़ ने बकरी चोरी के शक में तीन नाबलिग युवकों की पिटाई कर दी। जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को छुड़ाया। घायल युवकों में से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परभनी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) रागसुधा आर ने कहा कि पुलिस ने कथित मॉब लिंचिंग की घटना में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहलवानों ने गंगा में नहीं बहाए मेडल: सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम         

Share on Social Mediaभारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों ने हर की पौड़ी में अपने मेडल गंगा में बहाने का फैसला टाल दिया है. पहलवान मेडल बहाने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे. खबर लगते ही भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश […]

You May Like