इस्लामिक स्टेट के खुरासान मॉड्यूल पर NIA ने मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र में 5 स्थानों पर छापे मारे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट- खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) मामले में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पांच स्थानों पर छापे मारे. एजेंसी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के सिवनी में चार और पुणे में एक स्थान पर दबिश दी. एनआईए की टीम गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के अलावा भारतीय दंड संहित (भादंसं) की धाराओं 121, 121 ए के तहत दिल्ली में दर्ज प्रकरण की जांच कर रही है. जांच-पड़ताल के बाद एनआईए की टीमों ने इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत मामले में पुणे में तल्हा खान और सिवनी में अकरम खान के घरों की तलाशी ली. दिल्ली में ओखला से एक कश्मीरी दंपति, जहांजैब सामी वानी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेग की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ये मामला शुरू में दर्ज किया था . जांच के दौरान, एक अन्य आरोपी अब्दुल्ला बसिथ की भूमिका सामने आई, जो पहले से ही एक अन्य मामले में तिहाड़ जेल में बंद था. एनआईए की टीम को इन लोगों के पास से कई मोबाइल सिम कार्ड, हार्ड डिस्क और मेमोरी कार्ड मिले हैं.

एलओसी के पास हथियार बरामद

सेना ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप समय रहते कुछ हथियार और मादक पदार्थ बरामद होने से एक बड़ी घटना टल गई. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना ने शनिवार को नौशेरा सेक्टर में झनगार में एलओसी के समीप अभियान चलाया. इसमें दो आधुनिक पिस्तौल, दो किलोग्राम मादक पदार्थ व दो किलोग्राम आईईडी बरामद की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Karnataka: पीएम मोदी ने किया दुनिया के सबसे लंबे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन, इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है

Share on Social Mediaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं. वहां रविवार को उन्होंने हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद पीएम मोदी ने पुनर्विकसित होसपेट रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया. पीएम के इस कार्यक्रम में एक कीर्तिमान भी रचा गया, जहां हुबली […]