जेल में भिड़े मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी, दो की मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 0 Second

अमृतसर . पंजाब के तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब केंद्रीय कारागार में रविवार को कैदियों में खूनी संघर्ष हो गया. इस संघर्ष में गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपी गैंगस्टर मनदीप सिंह ‘तूफान’ और मनमोहन सिंह ‘मोहना’ की मौत हो गई. उनका एक साथी केशव गंभीर है. तीनों जग्गू भगवानपुरिया गैंग गुर्गे थे.

एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि मारे गए गैंगस्टर अन्य आरोपों का भी सामना कर रहे थे. मनदीप सिंह बटाला जबकि मनमोहन सिंह मानसा का रहने वाला था. केशव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तरनतारन के एमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. जगजीत सिंह ने कहा कि रविवार को जेल से लाए गए तीन घायलों में दो की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी.

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या हुई थी पुलिस ने कहा कि केशव को सिद्धू मोसेवाला हत्याकांड में भी गिरफ्तार किया गया था. सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मारे गए दोनों गैंगस्टर सिद्धू हत्याकांड में शामिल थे.

लोहे की छड़ों से हमला

जेल में किसी बात को लेकर कैदियों के बीच झड़प हुई थी जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई. सूत्रों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा वाली जेल के अंदर लड़ाई के दौरान बर्तनों और लोहे की छड़ों का इस्तेमाल किया गया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुनिया के अमीरों की सूची में 30 वें स्थान पर आ गए गौतम अडानी

Share on Social Mediaसिर्फ एक महीने पहले गौतम अडानी की गिनती दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स के रूप में होती थी लेकिन अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की नकारात्मक रिपोर्ट आने के बाद उनकी अगुवाई वाले समूह के शेयरों में इस कदर बिकवाली हुई कि अब वह सबसे अमीर लोगों […]