DCW चीफ स्वाति मालीवाल को कार चालक ने बीती रात 10-15 मीटर तक घसीटा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार वाले ने बीती देर रात 10-15 मीटर तक घसीटा. बताया जा रहा है कि जब कार चालक ने उन्हें कार में बैठने के लिए कहा और उन्होंने उसका विरोध किया.

दिल्ली पुलिस के अनुसार नशे में धुत एक कार चालक ने दिल्ली में एम्स के गेट नंबर दो के सामने स्वाति मालीवाल को 10 से 15 मीटर तक घसीटा. दिल्ली पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 3.11 बजे की है. एम्स के गेट नंबर दो के सामने कार चालक ने स्वाति मालीवाल से उसकी गाड़ी में बैठने को कहा. इसके बाद जब मालीवालउसे फटकार लगा रही थीं तभी कार चालक हरिशचंद्र ने गाड़ी का शीशा ऊपर चढ़ा लिया. इससे स्वाति मालीवाल का हाथ गाड़ी में फंस गया. बाद कार चालक ने उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटा.

पुलिस के मुताबिक, 47 वर्षीय हरिशचंद्र नशे की हालत में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी और पीड़िता की मेडिकल जांच कर ली गई है. घटने के बाद मामले पर स्वाति मालीवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा, ‘कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात इंस्पेक्ट कर रही थी. तब एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो उसने अपनी गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने मेरी जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो हाल सोच लीजिए.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

EPFO दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे , Online हुई ये सुविधाएं

Share on Social Mediaकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ट्विटर पर कुछ सेवाओं को ऑनलाइन शुरू करने की घोषणा की है. ईपीएफओ की इस नई पहल से विशेष रूप से पेंशनर्स को फायदा मिलेगा. इन ऑनलाइन सेवाओं को ग्राहकों के लिए घर बैठे ही ज्यादा सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद […]

You May Like