लाल किला के पास जांच कर रहे बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने करीब 20 किमी. तक पीछा कर पिस्टल समेत एक बदमाश को दबोचा लिया. हालांकि बदमाश का एक साथी भागने में कामयाब हो गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश के तौर पर हुई है. डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार देर रात लाल किला के पास जगुआर टीम के बाइक सवार पुलिसकर्मी गश्त के दौरान संदिग्धों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान पुलिसकर्मियों को देखकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए. पुलिसकर्मियों ने पीछा करना जारी रखा और हौजखास इलाके में एक बदमाश को दबोच लिया जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया.
देहरादून-जयपुर तक ई-बसों का ट्रायल सफल
Mon Jan 16 , 2023
Share on Social Media बढ़ते प्रदूषण से निपटने की दिशा में अन्य राज्यों ने भी अपने परिवहन बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. राजस्थान और उत्तराखंड का परिवहन विभाग इलेक्ट्रिक बसों को लेकर ट्रायल कर रहा है. प्रतिदिन जयपुर और देहरादून से इलेक्ट्रिक […]
