अपहरण कर बच्ची को गला दबाकर मार डाला

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली . कापसहेड़ा इलाके में छह वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोपी द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की आशंका भी जताई जा रही है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी बच्ची को पहले से पहचानती थी, जिसके चलते उसने हत्या कर नाले में फेंक दिया. पुलिस ने मामले में हत्या, अपहरण, पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो पाएगी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह वर्षीय नाबालिग परिवार के साथ कापसहेड़ा गांव में किराए के मकान में रहती थी. उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि 12 जनवरी की शाम करीब 6.30 बजे बच्ची अपने घर के बाहर थी. इस दौरान उसके सामने वाले घर में किराए पर रहने वाला एक युवक अपने घर की ओर जा रहा था. बच्ची को अकेला खेलता देखकर वह उसके पास गया और उससे बात करने लगा.

नाले में मिला शव

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की देखनी शुरू की. गली नंबर पांच में लगे कैमरे की फुटेज में एक शख्स बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दिया. पुलिस ने इस शख्स की फोटो परिजनों को दिखाई, जिसके बाद उसकी पहचान कर तलाश शुरू की गई. अगले दिन तड़के बच्ची का शव एक पूर्व क्रिकेटर के फार्म हाऊस के बाहर नाले से बरामद हुआ. मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आफताब ने आरी से काटी थी श्रद्धा वॉकर की लाश

Share on Social Mediaनई दिल्ली . श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम विश्लेषण में यह पता चला है कि श्रद्धा की लाश को आरी जैसे हथियार से काटा गया था. हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की 23 हड्डियों का पोस्टमार्टम विश्लेषण करवाया था, […]

You May Like