नई दिल्ली. बदरपुर इलाके में मंगलवार रात को चार बदमाशों ने एक युवक की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी. यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हत्या के पीछे किसी वायरल वीडियो को वजह बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को बुधवार रात को दबोच लिया है.
ताजपुर पहाड़ी में 30 वर्षीय केशव उर्फ काके परिवार सहित रहता था. वह मंगलवार रात को अपनी गली से गुजर रहा था. तभी चार युवकों ने उसे दबोच लिया. फुटेज के अनुसार काके खुद को बचाने के लिए गुहार लगा रहा था, लेकिन हमलावर उसपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहे थे. इस दौरान आसपास के लोग वहां से गुजर रहे थे. किसी ने बीच बचाव नहीं किया. स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. एएटीएस की टीम ने चार संदिग्धों को दबोच लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
कोविड की आहट से शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज
Thu Dec 22 , 2022
Share on Social Mediaमुंबई. चीन में कोविड महामारी का प्रकोप तेज होने और दुनिया के अन्य देशों में भी संक्रमण बढ़ने के बीच बुधवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के अंत में करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए.इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स […]
You May Like
-
मायावती ने भतीजे आकाश को बनाया उत्तराधिकारी
rashtrapathnews.com December 11, 2023
