पुणे-बेंगलुरू हाईवे पर बड़ा हादसा, 48 गाड़ियां भिड़ी, 30 घायल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 9 Second

पुणे-बेंगलुरू हाईवे पर रविवार रात को हुए हादसे में 48 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई. इसमें 30 लोग घायल हो गए और कई गाड़ियों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा. हादसे का पता चलते ही पुणे फायर ब्रिगेड और संबंधित महकमों के आला अफसर मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य में जुटे. यह हादसा पुणे-बेंगलुरू हाईवे पर स्थित नावले ब्रिज पर रविवार रात को 9 बजे हुआ. हादसे के बाद कड़ी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हाईवे से हटाया गया.  गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है.

हादसे के सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इस घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हाईवे से हटाने में भी प्रशासन को काफी वक्त लगा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुणे के नवले पुल के पास एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया. वह एक वाहन से जा टकराया. उसमें लदा तेल भी लीक होने के बाद सड़कों पर फैलने लगा. इस वजह से कई दर्जन गाड़ियां फिसलकर एक दूसरे से टकराने लगी. भयंकर हादसा में करीब 48 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई. इसके बाद रेस्क्यू टीमें पहुंची. उधर, इस हादसा के बाद सतारा से मुंबई जाने वाली सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया. दो किलोमीटर से अधिक लंबा जाम हाईवे पर लगा हुआ है.

घायलों का इलाज निजी अस्पताल में

इस सड़क दुर्घटना के घायलों को लोकल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में 10 से 15 लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया. हालांकि, छह से आठ अन्य लोगों को इलाज के लिए दो अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस उपायुक्त (जोन III) सुहेल शर्मा ने बताया कि ट्रक के संदिग्ध ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है. ट्रक सहित कम से कम दो दर्जन वाहनों को नुकसान पहुंचा है. इसमें से 22 से अधिक कारें थीं. हालांकि, इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. श्री शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया दिया गया है.

इस बीच, पुणे महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) के एक अग्निशमन विभाग ने दावा किया कि इस घटना में कम से कम 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार के एक व्यक्ति ने कहा कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने पहले सड़क पर कुछ वाहनों को टक्कर मारी, जिससे कुछ अन्य वाहन टकरा गए. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमारी कार को भी टक्कर मारी गई. वाहन में चार लोग थे लेकिन एयरबैग के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Good News:  नाना-नानी बने मुकेश और नीता अंबानी, ईशा ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, परिवार में जश्न का माहौल

Share on Social MediaMukesh Ambani के घर आई खुशहाली बने नाना, बेटी ईशा ने दिया जुड़वाँ बच्चो को जन्म ख़ुशी के माहौल में मुकेश अम्बानी ने कर दिया ये ऐलान बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की बेटी और रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी (Isha Ambani) और दामाद आनंद पीरामल (Anand […]

You May Like