स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

गुरुग्राम. गुरुग्राम पुलिस ने एक स्पा सेंटर से कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार लोगों में स्पा सेंटर का मालिक भगत सिंह और मैनेजर योगेश भी शामिल हैं. उनके खिलाफ अनैतिक तस्करी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक, स्पा सेक्टर 51 के ओकस क्वांटम मॉल में स्थित है.

दो महिलाओं को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जिनमें से एक छत्तीसगढ़ की रहने वाली है, वहीं दूसरी मथुरा की है. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि मालिक और मैनेजर ने दोनों महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेला था और हर ग्राहक से 2,000 रुपये वसूल करते थे.

सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें भोंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, “मामले में आगे की जांच जारी है, हम किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में अधिक जानकारी एकत्र कर रहे हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ankita Lokhande बनने वाली हैं मां?

Share on Social Mediaस्मार्ट जोड़ी की विनर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एक बार फिर सोशल मीडिया छाई हुई हैं. अंकिता लोखंडे शादी के बाद से ही लोगों की नजरों में हैं.  हाल ही में खबर आई थी कि अंकिता लोखंडे मां बनने वाली हैं. इस खबर ने सोशल मीडिया को हिलाकर […]