सरपंच के घर लूट, नकाबपोश नक्सलियों की तरह काले वर्दी में पहुंचे थे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 50 Second

दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में सरपंच के घर लूट की वारदात हो गई। बताया जा रहा है कि 10 से 15 नकाबपोश नक्सलियों की तरह काली वर्दी पहनकर घर में घुसे। वे लाल सलाम जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। उन्होंने सरपंच की पत्नी से पैसे लूट लिए। कितने पैसे लूटे गए हैं फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामला जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।
जिले के नक्सल प्रभावित मोखपाल गांव के सरपंच विनोद सोरी के घर लूट की ये वारदात बुधवार देर रात हुई। सरपंच किसी काम से घर के बाहर थे, तभी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान करीब 10-15 नकाबपोश हाथ में हथियारनुमा चीज लेकर घर में घुस गए। उन्होंने सरपंच की पत्नी को धमकाया और तिजोरी में रखे सारे पैसे निकाल लिए। फिर जंगल की ओर सभी चले गए। पत्नी ने फोन कर अपने पति को लूट की जानकारी दी थी।

हल्बारास गांव में भी हुई थी इसी तरह लूट
करीब सप्ताहभर पहले कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित हल्बारास गांव में भी एक घर में लूट की वारदात हुई थी। वहां भी इसी तरह काली वर्दी पहनकर रात के अंधेरे में एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जिनके घर लूट हुई थी उन्होंने भी इस वारदात की जानकारी पुलिस को नहीं दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राहुल को बचाने की जद्दोजहद, 45 घण्टे से जारी, पहला प्रयास विफल

Share on Social Mediaजांजगीर- चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे राहुल को बचाने की जद्दोजहद पिछले 45 घंटे से जारी है। 10 साल का यह बच्चा राहुल करीब 47 घंटे से 50 फीट गहरे गड‌्ढे में फंसा हुआ है। इस बीच रोबोटिक्स तरीके से उसे […]