कलेक्टर के सामने युवक ने खाया जहर, जांच के दिये गए। निर्देश

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 26 Second

बलौदाबाजार संयुक्त जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जन चौपाल के दौरान एक आकस्मिक घटना में रोहन नाम युवक ने एक दवा खा ली। कलेक्टर डोमन सिंह ने इस मामले की जांच के निर्देश एडीएम राजेंद्र गुप्ता को दिए हैं। उन्होंने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट 7 दिन के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है।

कलेक्टर ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जनदर्शन में आए आवेदक रोहनदास मानिकपुरी, पिता श्री बुधेश्वर मानिकपुरी, बलौदाबाजार जिले की बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम गाड़ापाली का निवासी है। आवेदक ने आते ही बिना चर्चा किए टेबल पर अपना आवेदन रखकर अपने साथ लायी एक छोटी दवा की बोतल में रखी दवा का सेवन कर लिया। जिला के समस्त अधिकारी वहां पर उपस्थित थे।
घटना को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है एवं डॉक्टरों ने बताया कि वे खतरे से बाहर हैं, उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

निरस्त हो गया था आवेदन

रोहनदास मानिकपुरी से पूछताछ एवं आवेदन से संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली गयी, जिसमें प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि रोहन दास मानिकपुरी द्वारा वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन फार्म जमा किया गया था। टी. एफ. सी. की बैठक 3 फरवरी 2016 को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गार्डन चौक बलौदाबाजार में हुई। जिसमें उक्त प्रकरण का अनुमोदन हुआ। उक्त प्रकरण बैंक से रिजेक्ट कर दिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग: जल्द शुरू होगा ट्रेक निर्माण, एक्सपर्ट की टीम पहुंचने लगी रायपुर

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा दिए जाने के लिए छत्तीसगढ़ मोटर र्स्पोट्स एसोसिएशन द्वारा राजधानी रायपुर में रोमांचक, तेज गति एवं साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग 2022 का आयोजन किया जा रहा है। सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग, एक तेज गति का खेल है जिसे […]

You May Like