राजधानी रायपुर में पुलिस ने युवकों से 2 नग देशी कट्टा सहित 6 ज़िंदा कारतूस बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए CSP विधानसभा उदयन बेहार ने बताया कि कल रविवार देर शाम मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर खम्हारडीह थाना इलाके के भावना नगर हीरा होटल पेट्रोल पम्प के पास नाबालिक को अवैध रूप से अपने कमर मे देशी कटटा रखे पाया गया जिसकी घेराबंदी कर तत्काल गिरफ़्तारी की गई। तलाशी के दौरान नाबालिक की पेंट की जेब से 3 नग कारतूस रखा मिला जिसके बाद पुलिस टीम ने चण्डी नगर निवासी 25 वर्षीय आरोपी से भी देशी कटटा व 3 नग कारतूस बरामद किया।
CSP बेहार ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सूचने मिलते ही टीम ने बड़ी मुस्तैदी के साथ आरोपियो की गिरफ़्तारी की है जिससे भविष्य में होने वाली बड़ी घटना को रोका गया। उक्त कार्यवाही में खम्हारडीह थाना प्रभारी मंजूलता राठौर,SI रमेश यादव, प्रधान आरक्षक बच्चन सिंह ठाकुर व आरक्षक सचिन पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।
अमृतसर वेस्ट में सबसे कम वोट, सबसे ज्यादा इस सीट पर मतदान, 15 साल में पहली बार सिर्फ 72 फीसदी वोटिंग
Mon Feb 21 , 2022
Share on Social Mediaपंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए हुए 71.95% मतदान हुआ। पिछली बार पंजाब में 77% मतदान हुआ था। उस लिहाज से इस बार मतदान में 5% कमी आई है। पिछले 15 वर्षों में यह सबसे कम मतदान है। जिस वजह से चुनावी हार-जीत को लेकर भी […]
You May Like
-
विदेशी नागरिकों को ठगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
rashtrapathnews.com February 23, 2023
