रायपुर में बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 29 Second

रायपुर। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित मेटल पार्क में शुक्रवार देर रात बिस्किट की भारती फूड्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री से धुएं का गुबार उठने लगा।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते फैक्ट्री को खाली करा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के दौरान उरला थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। आसपास के इलाके को एहतियातन खाली कराया गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग से फैक्ट्री की मशीनरी, कच्चा माल और तैयार सामान जलकर खाक हो गया। नुकसान का अनुमान करीब 4 से 5 करोड़ रुपए लगाया जा रहा है।

फैक्ट्री संचालक का नाम भारती कोड़वानी बताया जा रहा है। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में बेखौफ चोरों का आतंक, दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों की चोरी

Share on Social Mediaरायपुर। रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित टाटीबंध की पॉश कॉलोनी पार्थिवी पेसिफिक में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 5.55 लाख रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, डाफोडिल ब्लॉक निवासी […]

You May Like