नशे को लेकर विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 38 Second

रायपुर। राजधानी रायपुर के पारस नगर इलाके में देर रात मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। घर के सामने नशा करने से मना करने पर बदमाश साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अरुण साहू और उनके बेटे अनुज साहू की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशा करने से रोकने पर हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी इलाके में नशा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंज थाना पुलिस के साथ ADCP सेंट्रल और ACP कोतवाली समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्मी बनी जानलेवा: छत्तीसगढ़ में हीटवेव से पक्षी और वन्यजीव दम तोड़ने लगे

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को खैरागढ़ जिले के दल्लीखोली-लछना जंगल में मोर और पाम सिवेट समेत कई वन्यजीव मृत मिले। DFO पंकज राजपूत ने आशंका जताई है कि भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक के चलते इनकी मौत हुई […]

You May Like