चोर को मिली तालिबानी सजा: ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 12 Second

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोर को चोरी की तालीबानी सजा मिली है। ग्रामीणों ने शातिर चोर को ना सिर्फ रंगे हाथों पकड़कर उसे रस्सी से बांध दिया, बल्कि उसकी जमकर पिटाई भी की। इस तालिबानी सजा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि मोहनपुर और आसपास के इलाकों में पिछले लंबे समय से मवेशियों और खेतों से बोर पंप चोरी होने की वारदातें सामने आ रही थीं, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान थे और चोरों की ताक में थे। चोर के पकड़े जाते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने चोर को रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी चोर तिवरता गांव का रहने वाला है। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसको कटघोरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आज घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो चोरों की बाइक रास्ते में आए एक स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक चोर तो मौका पाकर भागने में सफल रहा, लेकिन दूसरे शातिर चोर को ग्रामीणों ने मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश के साथ-साथ इस क्षेत्र में हुई पुरानी चोरियों के बारे में भी सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नक्सली डंप का खुलासा: जमीन के अंदर छिपा रखा था डंप, टीम ने हथियार निर्माण सामग्री को किया नष्ट

Share on Social Media सुकमा: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवाद विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली डंप का खुलासा किया। डंप से हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा […]

You May Like