वकील को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 14 Second

रायपुर। राजधानी रायपुर में AI का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बनाकर वकील को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तामेश्वर सोनवानी, राजकुमार कुर्रे, कोमल यादव, छोटू टंडन और सैय्यद अली शामिल हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, 20 मई 2026 की शाम करीब 5:27 बजे शिकायतकर्ता के मोबाइल पर मिस्ड कॉल आया। कॉल बैक करने पर आरोपी ने वीडियो भेजने की बात कही। इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो भेजा गया।

वीडियो देखने के बाद शिकायतकर्ता हैरान रह गया। कुछ देर बाद आरोपियों ने फिर कॉल कर 50 हजार रुपए की मांग की और रकम नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।

नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित वकील ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वीडियो भेजकर पैसे मांगने की बात स्वीकार की है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांजा तस्कर रवि पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त

Share on Social Mediaरायपुर। रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और गांजा तस्कर रवि साहू की 7 करोड़ 66 लाख की चल-अचल संपत्तियां सीज कर दी है। आरोपी ने पत्नी, मां और बेटे के नाम 16 प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसमें कृषि भूमि, मकान, प्लॉट, भवन और कमर्शियल वाहन शामिल हैं। सक्षम अधिकारी […]

You May Like