BJP विधायक ने कहा- घूस लेने वाले पटवारियों को जूते से मारेंगे

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 22 Second

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी क्रम में गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के पाटसिवनी में प्रशासन की ओर से समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पटवारी पर घूसखोरी के आरोप पर बीजेपी विधायक रोहित साहू के तीखे बयान से नया विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, छुरा ब्लॉक के ग्राम पाटसिवनी में 5 मई को आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर आयोजित जनसभा में एक मौखिक शिकायत पर स्थानीय विधायक रोहित साहू ने भरे मंच से पहले तो घूस लेने वाले पटवारी को तत्काल हटाने को कहा। जांच में 40 हजार रुपये घूस लेने की बात साबित हुई तो एफआईआर दर्ज कराने तक के लिए कलेक्टर से कहा। विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि घूस लेने वाले पटवारी की चप्पल से पिटाई करेंगे।

पटवारियों ने सुशासन तिहार का किया बहिष्कार

विधायक के इस बिगड़े बोल का वीडियो इन दिनों क्षेत्र में जमकर वायरल हो रहा है, जिसके चलते राजस्व पटवारी संघ तहसील शाखा-छुरा ने एक लिखित ज्ञापन के माध्यम से सुशासन तिहार 2026 का बहिष्कार करने की बात कहते हुए निंदा की है। सुशासन तिहार में उभरकर आ रही दोनों ही तस्वीरें प्रशासनिक कार्यशैली की विफलता को दर्शाती हैं। मॉनिटरिंग और प्रशासनिक कसावट पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में जिले में केवल समाधान शिविर से जनता की समस्या दूर नहीं होगी, बल्कि सिस्टम में सुधार की आवश्यकता है, ताकि कोई घूस लेने की हिम्मत न कर सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजधानी में मिली बम बनाने की सामग्री: डिप्टी CM साव बोले- विपक्ष कर रहा अशांति फैलाने की कोशिश

Share on Social Media रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में संदिग्ध बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिलने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना पर डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद विपक्षी […]

You May Like