वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मटनार बैराज परियोजना का किया निरीक्षण

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 6 Second

परियोजना पूरी होने से किसानों को मिलेगी सिंचाई की बड़ी सुविधा– वित्त मंत्री श्री चौधरी

1,269 करोड़ की लागत से बन रही बहुउद्देशीय परियोजना, 21 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

रायपुर। बस्तर जिले के विकासखंड लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत मटनार के आश्रित ग्राम मेदरी में निर्माणाधीन मटनार बैराज सह उद्वहन बहुउद्देशीय परियोजना का आज वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने निरीक्षण किया। यह परियोजना इंद्रावती नदी पर लगभग 1,269 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और को कार्य में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बस्तर अंचल के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को व्यापक स्तर पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय में सुधार आएगा। साथ ही इस परियोजना से 21 मेगावाट बिजली उत्पादन भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को भी बल मिलेगा।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में सतत प्रयासरत है और इस तरह की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने किया रामपुर स्थित एमएम हेचरी का निरीक्षण

Share on Social Media65 एकड़ जलक्षेत्र में विकसित हैचरी में तेलापिया, पगेशियस एवं रोहु प्रजाति के सालाना 11 करोड़ मत्स्य बीज का उत्पादन हैचरी से उन्नत किस्म के मत्स्य बीज का मध्यप्रदेश, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में विक्रय  रायपुर।  कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम […]

You May Like