दुष्कर्म आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई, निगम-पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 30 Second

भिलाई। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित के अवैध कब्जे पर सोमवार को बुलडोजर चला। पुलिस और नगर निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को भिलाई-तीन थाना क्षेत्र के पुरैना में यह कार्रवाई की। जहां आरोपित लंबे समय से शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर मामला दर्ज है। इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(2) तथा पाक्सो एक्ट की धारा चार और छह के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपित को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की विवेचना के दौरान यह सामने आया कि आरोपी और उसके परिजन ग्राम पुरैना में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर निवास कर रहे थे। नगर निगम प्रशासन ने पहले ही संबंधित परिवार को नोटिस जारी कर मकान खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन नोटिस की अनदेखी की गई।

सामान की जब्ती और अतिक्रमण का उन्मूलन

इसके बाद सोमवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान मकान में रखे सामान को विधिवत जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन - प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री श्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने” रायपुर।  कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में आज एक अत्यंत भावनात्मक, आत्मीय और जनसरोकारों से जुड़ा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक सामान्य ग्रामीण के सादे निमंत्रण […]