रायपुर में ब्रेक फेल, कार ब्रिज से गिरी: 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 34 Second

रायपुर। शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार सवार छह युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायलों का उपचार जारी है।

बीरगांव पार्षद इकराम ने बताया कि रविवार शाम करीब छह-सात बजे बीरगांव से पंडरिया जाते समय ब्रेक फेल होने से कार अनियंत्रित होकर पांडातराई गडईकला नदी के निकट ब्रिज के नीचे जा गिरी।

मृतकों में अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21), कौनैन (19) शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायलों में जुनेद रजा (21) और आरजु खान (19) का उपचार जारी है।
शादी से लौट रहा परिवार हुआ दुर्घटना का शिकार

कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 930 पर एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। मानपुर ब्लॉक के खड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमानसुर के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होटल बेबीलॉन और क्वींस-क्लब पर सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप

Share on Social Mediaरायपुर। रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने विपुल इलाके में चल रहे नाला निर्माण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नाले के नाम पर जिस जमीन पर काम शुरू किया गया, वहां सीमांकन के बाद शासकीय भूमि पर कब्जे का मामला […]

You May Like