भारतमाला मुआवजा घोटाला: परिवार के नाम पर करोड़ों की राशि हड़पी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 20 Second

रायपुर। रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण में गांधी परिवार का जमीन बंटवारा मॉडल जांच में बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है, जहां बड़े भूखंडों को भाई-भतीजों, बहू-बेटियों के नाम पर छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर करोड़ों रुपये का मुआवजा लिया गया।

एक ही खसरे के कई प्लॉट, गांधी परिवार व जुड़े लोग ने अभनपुर व आसपास क्षेत्र में अधिसूचना के बाद मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए 10 से 30 तक हिस्सों में जमीन विभाजित कर अलग-अलग नामांतरण करा लिया।
एक जमीन के कई मालिक दिखा बार-बार भुगतान लिया

जांच में सामने आया कि दस्तावेजों में एक ही जमीन के कई मालिक दिखाकर बार-बार भुगतान लिया गया। इस पैटर्न ने पूरे घोटाले की परतें खोल दी हैं और अधिकारियों की भूमिका भी सवालों में है। ईओडब्ल्यू की जांच में इस तरह के और मामलों के राजफाश की संभावना जताई जा रही है।

एक खसरा, सात हिस्से, हर नाम पर मुआवजा

खसरा नंबर 1265 विनय कुमार गांधी के नाम पर दर्ज है, उसे सात अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया। इन सभी प्लाटों का नामांतरण परिवार के सदस्यों के नाम किया गया और हर हिस्से पर अलग-अलग मुआवजा लिया गया। खसरा नंबर 2026 को 17, 2023 को 11 और 2033 को 10 हिस्सों में बांटकर अलग-अलग नामों से दर्ज किया गया।

इन सभी मामलों में एक ही परिवार के सदस्यों के नाम बार-बार सामने आए। इससे संकेत मिलता है कि जमीन के कृत्रिम बंटवारे के जरिये मुआवजा बढ़ाने की सुनियोजित रणनीति अपनाई गई।
जांच में खुल रहे नए तरीके

ईडी की जांच में सामने आया है कि केवल जमीन बंटवारा ही नहीं, बल्कि दस्तावेजों में हेरफेर कर सरकारी जमीन को भी निजी दिखाया गया। कई खसरों को 30 से 60 हिस्सों में बांटकर मुआवजा लिया गया। एजेंसियां अब हर खसरे की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन-किन लोगों ने इस खेल में फायदा उठाया और इसमें किस स्तर तक मिलीभगत रही।

अन्य परिवार के लोगों ने भी खेला यही खेल

गुप्ता परिवार : 26 प्रकरण, 13 करोड़ का मुआवजा अभनपुर तहसील में गुप्ता परिवार का नाम 45 में से 26 मामलों में सामने आया। अधिसूचना के बाद जमीन के टुकड़े कर अलग-अलग नामों से नामांतरण किया गया। राकेश, रितेश और ऋषि गुप्ता के नाम मुआवजा सूची में कई बार दर्ज हुए। इस सुनियोजित बंटवारे से करीब 13 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ।

अग्रवाल-सिंघल नेटवर्क : 10 से 32 टुकड़ों में बंटे खसरे अग्रवाल और सिंघल परिवार से जुड़े कई खसरों को 10 से 32 हिस्सों में बांटा गया। खसरा नंबर 2026, 2023, 2033, 2064, 2077 और 1698 में अलग-अलग प्लाट बनाकर बबीता, प्रमोद, कमल किशोर अग्रवाल और दीपक सिंघल के नाम दर्ज किए गए। एक ही परिवार के नाम बार-बार सामने आए।

गोलछा-चंद्राकर कनेक्शन : 67 टुकड़ों तक पहुंचा खेल ग्राम कोलर में खसरा नंबर 128 को 67 हिस्सों में बांटकर गोलछा परिवार को 20.71 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। अन्य खसरों को भी 20 से 30 टुकड़ों में बांटा गया। वहीं खसरा नंबर 294 को 37 हिस्सों में विभाजित कर चंद्राकर परिवार के सदस्यों को लाखों रुपये का लाभ मिला।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ की पहल: जेंडर-बैलेंस्ड काउंसलिंग से परिवार बचाव

Share on Social Mediaरायपुर। तेजी से बदलते सामाजिक ढांचे में रिश्तों की जटिलताएं भी नई चुनौतियां लेकर सामने आ रही हैं। अक्सर घर की चारदीवारी के भीतर पनपने वाली पीड़ा—चाहे वह किसी बुजुर्ग की उपेक्षा हो या किसी पुरुष का मानसिक तनाव—अनसुनी रह जाती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग ने […]

You May Like