राज्यपाल श्री डेका से नो प्लास्टिक कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती आप्टे ने की मुलाकात

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों और जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। श्रीमती आप्टे ने बताया कि अब तक वे स्कूलों, बैंकों, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 55 हजार से अधिक कपड़े की थैलियों का वितरण कर चुकी हैं, ताकि लोगों को प्लास्टिक उपयोग से दूर किया जा सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि में 6 पुस्तकों का प्रकाशन कराया गया है। साथ ही शासकीय अस्पतालों में जरूरतमंद माताओं और नवजात शिशुओं के लिए जच्चा-बच्चा किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। राज्यपाल ने उनके सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। ज्ञातव्य है कि श्रीमती आप्टे नगर निगम के स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

Share on Social Media   जगदलपुर। भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशहूर क्रिकेटर श्री सचिन तेंदुलकर के बस्तर आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, […]