रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 43 Second

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोपों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव ने 10-11 मार्च 2026 की दरम्यानी रात अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद तेलीबांधा थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल निरीक्षण में मौत का कारण फांसी लगाना ही पाया गया।

मृतक विपुल यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के शहंशाहपुर के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थी और वे परिवार के साथ विधायक विश्राम गृह परिसर में रह रहे थे।

जांच के दौरान मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि विपुल और अर्जिता ने वर्ष 2014 में प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। पिता के अनुसार, अर्जिता द्वारा लगातार अपमान और प्रताड़ना के कारण विपुल मानसिक रूप से परेशान रहते थे।

परिजनों ने पुलिस को सीडी और अन्य साक्ष्य भी सौंपे हैं, जिनमें पत्नी द्वारा मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि अर्जिता ने बेंगलुरु में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए विपुल पर दबाव बनाया और लगभग 50 लाख रुपये भी लिए गए।

जांच में यह भी सामने आया है कि आत्महत्या से पहले विपुल ने अपनी पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किए गए। पुलिस के अनुसार, इससे उनकी मानसिक स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को साय सरकार ने दी 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सौंपा चेक

Share on Social Mediaरायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप दिलाने वाली संजू देवी को राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित […]

You May Like