कवर्धा राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला का चांदी का मुकुट चोरी, जांच में जुटी पुलिस आस-पास के लोगों से कर रही पूछताछ…

rashtra path
Share on Social Media

कवर्धा। कवर्धा राजपरिवार के हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर से लगभग 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी कर लिया है. मंदिर के पुजारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फूलवारी का है. मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर चांदी का मुकुट लगा था. पुजारी से मिली मुकुट चोरी की सूचना पर जांच के लिए पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सुराग जुटाने में लगी है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: Uniform Civil Code लागू करने हेतु समिति का गठन

Share on Social Mediaरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के […]

You May Like