डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती : समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, कहा – बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 19 Second

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग समाज के लोगों के साथ भोज किया। सीएम साय के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब समेत विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा, बाबा साहब अंबेडकर संविधान निर्माता हैं। इस संविधान के अनुसार सभी 140 करोड़ लोगों को एक समान जीवन जीने का अधिकार है। डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर हम सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। बाबा साहब का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था। दलित परिवार में जीते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण की। बाबा साहब ने नारी शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया। ज्योतिबा फुले ने भी नारियों के लिए कार्य किया। भाजपा की सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिया जा रहा है। सीएम साय ने आगे कहा, दुर्भाग्य है कि जिस पार्टी में बाबा थे वहां उन्हें सम्मान नहीं मिला। उन्हें चुनाव में हराने का भी प्रयास किया गया। भाजपा ने बाबा साहब का सम्मान किया। उन्हें भारत रत्न सम्मान दिया गया। जहां उन्होंने पढ़ाई की लंदन में वहां उनका स्मारक बनाने का काम पीएम मोदी ने किया। पांच स्थानों को पंच तीर्थ बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

Share on Social Mediaसक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट (Vedanta Power Plant) में बॉयलर फटने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से […]

You May Like