रायपुर की युवती को लेकर उज्जैन में हंगामा, होटल में रूम बुकिंग विवाद

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 50 Second

उज्जैन: राजधानी से एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती को लेकर उज्जैन पहुंचा। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सोहेल शेख, निवासी मोती नगर मस्जिद के सामने, शुक्रवार को बस के जरिए युवती के साथ उज्जैन आया था।
होटल में कमरा मिलने में परेशानी

उज्जैन पहुंचने के बाद सोहेल ने ऋषि नगर स्थित एक होटल में ऑनलाइन कमरा बुक किया था। हालांकि, युवक के साथ हिंदू युवती होने के कारण होटल संचालक ने कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद तीन अन्य होटलों ने भी उन्हें कमरा देने से इंकार कर दिया।
नानाखेड़ा होटल में मिला कमरा

इसके बाद दोनों नानाखेड़ा स्थित एक होटल पहुंचे, जहां उन्हें पांच हजार रुपये में कमरा दिया गया। हालांकि, होटल के रजिस्टर में दोनों की एंट्री दर्ज नहीं की गई थी, जो बाद में विवाद का कारण बना।
सूचना पर पहुंची पुलिस और संगठन

मामले की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन के सदस्य होटल पहुंचे। सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई।
पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है, जबकि सोहेल शेख के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेल यात्रियों के लिए राहत: दुर्ग से हावड़ा तक चलेगी नई Special Train, शेड्यूल जारी

Share on Social Mediaरायपुर: ग्रीष्मकालीन अवकाश (School Holidays) के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल (LTT) और हावड़ा के बीच विशेष ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन केवल एक-एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी। जाने का शेड्यूल (Train […]