होलीक्रॉस के दो स्कूल सील, बकाया टैक्स नहीं पटाने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम ने टैक्स बकाया होने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए होलीक्रॉस के दो स्कूलों को सील कर दिया है। नगर निगम जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग ने आयुक्त के सख्त निर्देश पर यह कार्रवाई की। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने बताया, होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार पर लगभग 34 लाख रुपये का टैक्स बकाया था, जबकि होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर पर करीब 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर निगम की टीम ने दोनों स्कूलों में ताला लगाकर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही होलीक्रॉस स्कूल कांपा प्रबंधन ने सक्रियता दिखाते हुए अपना पूरा बकाया तुरंत नगर निगम को जमा कर दिया, जिससे उस पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप का कहना है कि बकायेदारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केआईटीजी 2026: मिडफील्ड की कमान से लेकर गोलकीपिंग के कमाल तक

Share on Social Mediaकप्तान किरण ने छत्तीसगढ़ को फुटबॉल फाइनल में पहुंचाया मेजबान महिलाएँ हॉकी में कांस्य के लिए भिड़ेंगीं रायपुर । कप्तान किरण पिस्दा की शानदार दोहरी भूमिका से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण के फाइनल में जगह बना […]