नेशनल हाईवे यात्रा हुई महंगी, नए टोल रेट्स एक अप्रैल से लागू

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 9 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल की नई दरें जारी कर दी हैं। प्रदेश के सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से वाहनों को पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक अतिरिक्त टैक्स चुकाना होगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार भिलाई, आरंग, बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर और रायगढ़, जगदलपुर जाने वाले मार्गों पर स्थित कुम्हारी, भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट, बगदेवा समेत अन्य टोल प्लाजा के दरों में वृद्धि की गई है।
करीब एक लाख से अधिक वाहनों पर पड़ेगा असर

इस बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना आवाजाही करने वाले करीब एक लाख से अधिक वाहन चालकों पर पड़ेगा। विशेष रूप से भारी कॉमर्शियल वाहनों के लिए टोल रेट में 20 रुपये तक का इजाफा किया गया है। एनएचआई के अधिकारियों ने बताया कि टोल टैक्स की दरें प्रतिवर्ष होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर संशोधित की जाती हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के फार्मूले के तहत इस बार लगभग 2.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की गई है। सड़क रखरखाव और इंफ्रास्ट्रक्चर के खर्च को देखते हुए यह बदलाव अनिवार्य था।
सालाना पास अब 3,075 रुपये में

टोल की दरों के साथ-साथ एनुअल (वार्षिक) पासधारकों को भी झटका लगा है। कार के लिए बनने वाले सालाना पास की कीमत में 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वर्तमान में 3,000 रुपये में बनने वाला यह पास अब एक अप्रैल से 3,075 रुपये में बनेगा।

हालांकि, राहत की बात यह है कि स्थानीय निवासियों के लिए 20 किलोमीटर के दायरे वाली छूट योजना और पुराने दर पर सफर की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

फास्टैग नहीं तो दोगुनी चुकानी होगी राशि

एनएचआई के अनुसार सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिन वाहनों में फास्टैग सक्रिय नहीं होगा, उन्हें नियमानुसार दोगुना टोल देना होगा। यात्रियों की सहायता के लिए टोल बूथों पर 24 घंटे रिचार्ज और हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा, अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश दिया संदेश

Share on Social Mediaरायपुर. राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. शहर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश […]

You May Like