MP की पूर्व छात्रा बनीं नेपाल में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री: विश्व में पहली बार किसी देश में नर्सिंग प्रोफेशन से स्वास्थ्य मंत्री बनने का गौरव निशा मेहता को मिला

rashtra path
Share on Social Media

भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व नर्सिंग छात्रा को नेपाल में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। विश्व में पहली बार किसी देश में नर्सिंग प्रोफेशन से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनी है निशा मेहता। मध्यप्रदेश और नर्सिंग प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए यह गौरव का पल है। मध्यप्रदेश की नर्सिंग शिक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुई है। निशा मेहता ने बीएससी नर्सिंग की शिक्षा AIIMS Delhi से वर्ष 2006 से 2010 के बीच पूर्ण की। इसके पश्चात उन्होंने मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित Post Graduate College of Nursing Gwalior से एमएससी नर्सिंग की उपाधि प्राप्त की। उनकी शैक्षणिक यात्रा दिल्ली और मध्यप्रदेश की धरती से प्रारंभ होकर आज राष्ट्रीय नेतृत्व के शिखर तक पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीआरटीआई के अधिकारियों-कर्मचारियों को संग्रहालयों के रख-रखाव हेतु आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Share on Social Mediaरायपुर । आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, (टीआरटीआई) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवा रायपुर, अटल नगर, सेक्टर-24 परिसर में स्थापित ‘‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय’’ एवं ‘‘ जनजातीय संग्रहालय‘‘ के रख-रखाव हेतु आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया  गया। प्रशिक्षण […]

You May Like