बस्तर में बदलाव : रात में सड़क मार्ग से सातधार CRPF कैंप पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, इस रोड पर कभी जोखिम भरा होता था सफर

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 39 Second

बस्तर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। वे बस्तर से दंतेवाड़ा, बारसूर और माडुम घाटी होते हुए सड़क मार्ग से रात करीब 9 बजे सातधार स्थित CRPF कैंप पहुंचे। यह वही मार्ग है, जो कभी नक्सल गतिविधियों के कारण बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा माना जाता था। ऐसे इलाके में गृहमंत्री का सड़क मार्ग से सफर करना सुरक्षा व्यवस्था में आए बदलाव और सरकार के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई गृहमंत्री इस तरह सड़क मार्ग से इन दुर्गम और पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होते हुए सातधार कैंप तक पहुंचे हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा के इस दौरे को बस्तर में शांति और विकास की दिशा में एक अहम संकेत माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी इस यात्रा को लेकर उत्साह देखा गया और इसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य हालात लौटने के रूप में देखा जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर में माओवादी साम्राज्य ढहा, 'लाल आतंक' का सूर्यास्त करीब

Share on Social Mediaजगदलपुर। कभी समानांतर सत्ता का दावा करने वाला बस्तर का माओवादी नेटवर्क अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। शीर्ष माओवादी कमांडर पापाराव के समर्पण के साथ ही दंडकारण्य क्षेत्र में संगठन का नेतृत्व ढांचा लगभग धराशाई हो गया है। पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बलों […]

You May Like