LPG सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती: प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने की कार्रवाई

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 59 Second

सूरजपुर/बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। एलपीजी गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने प्रदेशभर में सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। अलग-अलग जिलों में लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। सूरजपुर जिले के भटगांव तहसील अंतर्गत करकोली गांव में खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने महेश गुप्ता के गोदाम में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान यहां से 35 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें 23 भरे हुए और 12 खाली सिलेंडर शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अब तक कुल 93 सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

बिलासपुर में कालाबाजारी का वीडियो आया सामने

बिलासपुर में गैस की कालाबाजारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भारतीय नगर क्षेत्र में ‘गरिमा किचन केयर’ नाम की दुकान की आड़ में घरेलू गैस सिलेंडर से दूसरे गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। वायरल वीडियो में खुलेआम सिलेंडर से सिलेंडर में गैस भरते हुए देखा जा सकता है। मामले के सामने आने के बाद जिला खाद्य विभाग ने जांच और कार्रवाई की बात कही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस जवान की दबंगई: साथियों के साथ खड़े युवक को बंदूक की बट से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना

Share on Social Mediaदुर्ग। जिले के छावनी थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान युवक को मारते हुए नजर आ रहा है। जानकारी […]

You May Like