आमरण अनशन का 81वां दिन : दंडवत प्रणाम करते विधानसभा का घेराव करने निकले डीएड अभ्यर्थी, रास्ते में ही पुलिस ने रोका

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 14 Second

रायपुर। डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का आज 81वां दिन है. न्याय की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी दण्डवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए शांतिपूर्ण निकले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आधे रास्ते में ही रोक दिया। मौके पर उपस्थित एसडीएम ने बताया कि अभ्यर्थी बॉन्ड भरकर अनशन पर बैठे हुए हैं, इसलिए उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। आगे बढ़ने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि डीएड अभ्यर्थी 24 दिसंबर से धरना स्थल नया रायपुर तूता में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं और 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इस मामले में हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल 2024 और 26 सितंबर 2025 को एवं सुप्रीम कोर्ट ने 28 अगस्त 2024 को स्पष्ट आदेश दिया था कि 2621 बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के स्थान पर 2621 डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण आज भी 1326 पात्र डीएड अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि शिक्षा विभाग ने 2621 पदों पर बिना दस्तावेज सत्यापन के ही कॉमन मेरिट सूची से स्कूल अलॉटमेंट कर दिया, जिसके कारण कई अपात्र अभ्यर्थियों को भी स्कूल आवंटित हो गए। इसके चलते बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित रह गए। डीएड अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सभी पात्र अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति दी जाए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदलाव की झलक: बारातियों को देख कलेक्टर बोले- बदल रहा सुपेबेड़ा

Share on Social Media गरियाबंद। कलेक्टर भगवान सिंह उईके बीते शुक्रवार देवभोग पहुंचे और समस्त विभागों में संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा ली। जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर और एसपी वेदव्रत सिर मौर्य भी साथ मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने सुपेबेड़ा गांव का भी दौरा किया […]

You May Like