पार्किंग के विवाद में DG पवन देव के बेटे को जड़ा तमाचा, आरोपी गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 4 Second

बिलासपुर। पार्किंग को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीजी रैंक के अधिकारी पवन देव के बेटे को तमाचा जड़ दिया। मारपीट की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

भिलाई में रहने वाले तेजस्व देव अधिवक्ता हैं। वे बिलासपुर में रहकर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके पिता पवन देव पुलिस मुख्यालय मे डीजी रैंक के अधिकारी हैं। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि वे सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित इंडियन काफी हाउस क्लाइंट से मिलने के लिए गए थे। उनके साथ दोस्त खिलेंद्र टंडन भी थे। अधिवक्ता जब अपनी कार को पार्क कर रहे थे तभी पार्किंग के नाम पर स्कार्पियो सवार युवक ने उनसे बहस की।

इसका विरोध करने पर युवक स्कॉर्पियो से उतरकर अधिवक्ता के पास आया। उसने अपना नाम सागर जायसवाल बताते हुए अधिवक्ता से मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। इसके बाद अधिवक्ता सरकंडा थाने की ओर आ रहे थे। तब स्कॉर्पियो सवार युवक ने उनका थाने तक पीछा भी किया।

जब उन्होंने अपनी कार थाने की ओर मोड़ दी तब युवक कार को सीधे मोपका की ओर ले गया। अधिवक्ता ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया। उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 साल बाद मिला न्याय: चोरी हुए वाहन के क्लेम पर बीमा कंपनी को 10 लाख देने का आदेश

Share on Social Mediaरायपुर। चोरी वाहन का क्लेम करीब 10 साल लटकाए रखने वाली बीमा कंपनी पर उपभोक्ता आयोग ने 10 लाख का जुर्माना लगाया है। बीमा कंपनी क्लेम देने से बचने दस्तावेज अपूर्ण बता रही थी, जबकि शिकायतकर्ता ने सभी दस्तावेज जमा कर दिए थे। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद […]

You May Like