छत्तीसगढ़ में 13 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, 31 मार्च से 11 अप्रैल तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

rashtra path
Share on Social Media

बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में झारसुगुड़ा सेक्शन में हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चौथी लाइन निर्माण काम किया जा रहा है। वहीं अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन की कनेक्टिविटी का काम भी किया जाएगा।

इसके चलते हावड़ा-मुंबई रूट की 13 ट्रेनों को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 12 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। ऐसे में रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर और कोरबा समेत अन्य जिलों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया गया था। दरअसल, नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम जल्दी पूरा करने की योजना है। जिसके लिए रेलवे ने ब्लॉक का फैसला लिया है। कैंसिल होने वाली गाड़ियों में मेमू पैसेंजर शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में स्कूलों के पास तंबाकू बिक्री पर COTPA एक्ट के तहत 60 से ज्यादा दुकानदारों पर कार्रवाई

Share on Social Mediaरायपुर जिले में तंबाकू नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने COTPA Act के तहत विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। अलग-अलग नगरीय क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण कर नियमों का […]

You May Like