माओवादियों की नापाक साजिश नाकाम, जवानों ने 17 IED समेत डंप सामान किए बरामद

rashtra path
Share on Social Media

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जवानों ने थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलमड़गु की ओर सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया. इस दौरान नक्सलियों के प्लांटेड 16 बीयर बॉटल आईईडी और एक 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया गया. बीडीडी टीम ने डिमाइनिंग करते हुए सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया. सर्चिंग में जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखी गई संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई. जब्त सामग्री में रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, पेंसिल बैटरी (1.5V AAA), डीसी मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयां, माओवादी साहित्य और पाम्फलेट शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंगल में हाथी के शावक का शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमॉर्टम में होगा मौत की वजह का खुलासा

Share on Social Mediaरायगढ़। जिले के तमनार रेंज में हाथी के शावक का शव मिलने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। मौके पर पहुंची वन टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के […]

You May Like