युवक की पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 14 Second

रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। युवक का शव अधजली हालत में खेत में मिला है। पुलिस सभी पहलुओं की सूक्ष्मता के साथ जांच कर रही है।
बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह युवक का अधजला शव खेत में मिला। उक्त लाश को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अधजली हालत में शव की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई।

पुलिस के साथ बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम मौके पर उमड़ गया। तत्काल स्थानीय लोगों ने अधजले युवक को इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 17 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई।
अपने मामा के घर गया हुआ था

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नंदू पटेल, निवासी चपले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम मौहापाली में अपने मामा के घर गया हुआ था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को किसने और किन कारणों से पेट्रोल डालकर जलाया।
पहले जमकर लाठी-डंडे से पीटा गया

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से मामले को लोग जोड़कर देख रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि युवक को पहले जमकर लाठी-डंडे से पीटा गया है, जिसमें उसकी मौत नहीं होने से उसे अचेत अवस्था में ही पेट्रोल या अन्य ज्वलनशील तरल से जलाया गया है। बहरहाल पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कट्टे की नोक पर कारोबारी से 1 करोड़ के जेवर लूटे

Share on Social Mediaबिलासपुर। शहर में मंगलवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लगभग एक करोड़ रुपये के जेवर लूट लिए। घटना रात करीब 9:30 बजे राजकिशोर नगर क्षेत्र में हुई। वसंत विहार स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर घर लौट […]

You May Like