40 वर्षीय बेटे ने अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की फावड़े से काटकर की हत्या

rashtra path
Share on Social Media

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के मन्नाडोल में रहने वाले युवक ने सोमवार की दोपहर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने मोहल्ले में जमकर हंगामा किया। खून से सने फावड़े को लेकर युवक ने मोहल्ले में कई लोगों पर हमले का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे काबू किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। आरोपित को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सिरगिट्टी टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि मन्नाडोल प्राथमिक स्कूल के पास रहने वाले मनराखन गोंड (70) रोजी-मजदूरी करते थे। घर पर वे अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ रहते थे। सोमवार की दोपहर वे घर पर ही थे। उनके दो बेटे काम पर गए थे। सबसे बड़ा बेटा नेतराम (40) भी काम पर नहीं गया था। दोपहर किसी बात को लेकर उसने अपने पिता पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह खून से सने फावड़े को लेकर घर से बाहर निकला।

उसने मोहल्ले में आतंक फैलाते हुए कई लोगों पर हमले का प्रयास किया। इससे मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। किसी तरह युवक को पकड़कर मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। इधर स्वजन को बुलाकर पंचनामा और फोरेंसिक जांच शुरू की गई। पुलिस आरोपित युवक से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Share on Social Mediaभटगांव में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण को मिली गति रायपुर । प्रदेश में संतुलित एवं समावेशी विकास को गति देने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी […]

You May Like